
प्रेस रिलीज: 18नवंबर 2018
आम आदमी पार्टी की विशाल जनसभा
आप के स्टार प्रचारक शहनाज़ हिंदुस्तानी ने किया संबोधित
भोपाल, 18 नवंबर। आम आदमी पार्टी के नरेला विधानसभा प्रत्याशी रेहान जाफ़री के समर्थन के समर्थन में दिल्ली से आये स्टार प्रचारक शहनाज़ हिंदुस्तानी ने जनसभा की।
जनसभा को संबोधित करते हुए शहनाज ने कॉंग्रेस ओर भाजपा के सिलसिलेवार करारे हमले किये। उन्होंने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों के भ्रष्टाचार को सामने रखा। वहीं कांग्रेस को भ्रष्टाचारियों की एशगाह करार दिया।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के रेहान जाफरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर प्रदेश को लूटा है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन के जरिये लूट और भ्रष्टाचार के शासन का अंत करेगी।
इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह समेत बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद थे।
मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश